क्रिकेट

IPL 2023: रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी, श्रीकांत ने बदला मुंबई के कप्तान का नाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 6, 2023, 07:24 PM IST

आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का शर्मनाक प्रदर्शन शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी जारी रहा। वो सीजन में दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल सके। ऐसे में टीम इंडिया के विश्व चैंपियन खिलाड़ी ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दे डाली।

Image

रोहित शर्मा(साभार IPL/BCCI)

चेन्नई: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक स्टेडियम में नहीं चला। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए रोहित दीपक चाहर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर लपके गए। उन्हें तीन गेंद में खाता खोले बगैर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। रोहित शर्मा इस सीजन में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए और अपनी टीम को मुश्किल से नहीं उबार पाए।

ROHIT को NOHIT शर्मा कर लेना चाहिए नाम

हिटमैन के नाम से विश्व क्रिकेट में प्रसिद्ध रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन को देखकर साल 1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली टीम शामिल रहे धाकड़ सलामी बल्लेबाज कृष्णमचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा को नाम बदलने की सलाह दे डाली। चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबले के दौरान कमेंट्री के करते हुए उन्होंने गुस्सा जाहिर किया और उन्हें रोहित(ROHIT) से अपना नाम नोहित( NOHIT) शर्मा करने का सलाह दे डाली।

10 मैच में बना पाए हैं केवल 184 रन

रोहित शर्मा के लिए मौजूदा सीजन में खेले 10 मैच में एक बार भी नाबाद रहे बगैर 18.40 के मामूली औसत और 136.90 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बना सके हैं। उनके बल्ले से इस दौरान एक अर्धशतक निकला है। 65 रन की ये पारी उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेली थी। ऐसे में उनके ऊपर लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से सवाल उठ रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article