क्रिकेट

IPL 2023, LSG vs GT: गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में गंवाई लखनऊ ने जीती बाजी, केएल राहुल को नहीं हुआ यकीन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 09:44 PM IST

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लो आखिरी ओवर में हार का लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को यकीन ही नहीं हो रहा। जानिए उन्होंने इस करीबी हार के बाद क्या कहा?

Image

केएल राहुल(साभार IPL/BCCI)

KL Rahul ka bayan: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत के लिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए आखिरी ओवर में लखनऊ को 12 रन की दरकार थी। ऐसे में अनुभवी मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए चार गेंद में चार विकेट टीम को दिलवाए और अंतिम ओवर में लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली। केएल राहुल ने 61 गेंद में 68 रन की पारी खेली लेकिन टीम की नैय्या पार नहीं करा पाए।

मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी

मोहित शर्मा की कसी हुई गेंदबाजी के सामने आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाकर लखनऊ ने हाथ आई बाजी गंवा दी। हार से निराश लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा, मुझे नहीं पता ये कैसे हो गया, सबकुछ बेहद तेजी से घटा। मैं साफ तौर पर ये नहीं बता सकता कि जो मैच हमारी पॉकेट में था वो कहां हमारे हाथ से फिसल गया।

मैं बता नहीं सकता क्या और कैसे हो गया?

राहुल ने आगे कहा, हमने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया और शानदार फील्डिंग की। 135 रन जीत के लिए तकरीबन पर्याप्त स्कोर था। हमने परिस्थितियां का पूरा फायदा उठाया। हमने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत की। मैं अभी भी वहीं नहीं बता सकता कि क्या और कैसे हो गया।

हमें उठाना चाहिए था और जोखिम

अंत में ये सिर्फ एक मैच था। हमारे खाते में अभी भी 7 मैच में चार जीत दर्ज हैं। लेकिन कुछ दिन तक ये हार जेहन में बनी रहेगी। हम मैच में गुजरात से कहीं आगे थे। मैं गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उनके लिए नूर अहमद और जयंत यादव ने तीन शानदार ओवर फेंके। हमें निश्चित तौर पर जोखिम उठाकर कुछ बड़े शॉट्स खेलने चाहिए थे। विकेट नए बल्लेबाजों के लिए कतई आसान नहीं था। पिच पर पैर जमा चुके बल्लेबाजों को मैच खत्म करना चाहिए था। हमने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के कुछ मौके गंवा दिए अन्यथा मैच हमारी मुट्ठी में होता।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article