क्रिकेट

आईपीएल 2023 के लिए हुआ टीवी कमेंट्री पैनल का ऐलान, एक महिला खिलाड़ी सहित सात करेंगे डेब्यू

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 19, 2023, 09:41 PM IST

आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने आगामी सीजन के लिए अपने हिंदी अंग्रेजी सहित कमेंट्री पैनल के नाम का ऐलान कर दिया है।

Image

आईपीएल

मुंबई: आईपीएल 2023 के लिए आधिकारिक टीवी प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने विभिन्न भाषाओं के लिए अपने कमेंट्री पैनल का ऐलान रविवार को कर दिया। आईपीएल इस बार हिंदी और अंग्रेजी प्रसारण के लिए सात खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। कमेंट्री पैनल में मिताली राज के रूप में केवल एक महिला खिलाड़ी को जगह मिली है। वहीं पहली बार पठान ब्रदर्स एक साथ माइक थामे कमेंट्री करते नजर आएंगे।

हिंदी पैनल में दिखेगी पठान ब्रदर्स की जुगलबंदी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच, मुरली विजय, एस श्रीसंत, यूसुफ पठान, मिताली राज कमेंट्री डेब्यू करेंगे। आईपीएल में विभिन्न टीमों के लिए खेल चुके इन खिलाड़ियों से लीग से जुड़ी कई अनोखी कहानियां सुनने को मिलेंगी। हिंदी के कमेंट्री पैनल में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मिताली राज, मोहम्मद कैफ, संजय मांजरेकर, इमरान ताहिर, दीपदास गुप्ता, अजय मेहरा, पद्मजीत सेहरावत, जतिन सप्रू के नाम हैं।

ऐसा है अंग्रेजी का पैनल

वहीं अंग्रेजी के पैनल में सुनील गावस्कर, जैक कैलिस, केविन पीटरसन, मैथ्यू हेडेन, आरोन फिंच, टॉम मूडी, पॉल कॉलिंगवुड, डेनियल विटोरी, डैनी मॉरिसन और डेविड हसी को शामिल किया गया है। अंग्रेजी पैनल के अधिकांश आईपीएल कमेंट्री करते देखे जा चुके हैं। आरोन फिंच पहली बार आईपीएल में बल्ले की जगह माइक थामे नजर आएंगे।

नेटवर्क 18 के पास आईपीएल के डिजिटल प्रसारण के अधिकार हैं। ऐसे में जियो सिनेमा इस बार आईपीएल का प्रसारण करेगा। आकाश चोपड़ा सहित कई बड़े नाम वहां भी कमेंट्री करते नजर आएंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article