क्रिकेट

IPL 2023: टॉस करते भावुक हुए हार्दिक, बोले-एक पांड्या तो आज पक्का जीतेगा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 7, 2023, 03:39 PM IST

IPL 2023: आईपीएल में पहली बार हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या बतौर कप्तान एक दूसरे के खिलाफ उतरे। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जब लखनऊ और गुजरात की टीम खेलने उतरी तो टॉस के दौरान पांड्या भाई थोड़े इमोशनल नजर आए। हार्दिक ने मजे लेते हुए कहा कि एक पांड्या आज पक्का जीतेगा।

Image

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने पांड्या ब्रदर्स
  2. हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आमने-सामने
  3. पहली बार बतौर कप्तान एक दूससे के खिलाफ खेल रहे हैं भाई

आईपीएल 2023 का 51वां मैच पांड्या फैमिली के लिए उस वक्त बेहद खास हो गया जब पहली बार बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या टॉस करने के लिए नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरे। हार्दिक पांड्या पिछले सीजन से गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या को केएल राहुल की इंजरी के बाद यह जिम्मेदारी दी गई है। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला करने वाले लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है। पहली बार दोनों भाई किसी टीम को लीड कर रहे हैं।

एक पांड्या तो पक्का जीतेगा

टॉस के समय गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने कहा 'यह एक भावुक दिन है, हमारे पिता को गर्व होता। यह पहली बार हो रहा है, इसलिए हमारे परिवार को गर्व है। एक पांड्या आज जरूर जीतेगा।

पांड्या ब्रदर्स में गजब की बॉडिंग

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच गजब की बॉडिंग है। इस सीजन में जब पिछली बार दोनों भाई आमने-सामने थे तो भले ही जीत छोटे भाई की टीम गुजरात को मिली हो, लेकिन मैच के बाद दोनों ने एक दूसरे से जर्सी एक्सेंज कर एक शानदार संदेश सबको दिया था।

आईपीएल 2023 में दोनों टीम की स्थिति की बात करें तो दोनों टॉप 4 में है। गुजरात जायंट्स की टीम जहां 14 अंक लेकर टॉप पर है और प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह बना चुका है तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 11 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि गुजरात के खिलाफ लखनऊ का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। दोनों टीम 3 बार एक दूसरे के खिलाफ खेली है, लेकिन हर बार बाजी गुजरात टाइटंस के हाथ लगी है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article