क्रिकेट

IPL 2023: हरभजन सिंह ने लखनऊ को दी सलाह, बोले-ओपनिंग न करें केएल राहुल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 23, 2023, 04:38 PM IST

IPL 2023: अपनी स्लो बल्लेबाजी को लेकर चर्चा का केंद्र बन रहे केएल राहुल को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामन आ रही है। पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें ओपनिंग नहीं करनी चाहिए। गुजरात के खिलाफ 61 गेंद पर 68 रन बनाने वाले केएल राहुल की बल्लेबाजी पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे।

Image

केएल राहुल

Photo : Twitter

शनिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की हार से केएल राहुल की बल्लेबाजी पर चर्चा शुरू हो गई है। लखनऊ ने उस मैच के आखिरी ओवर में 4 विकेट गंवाया था और 7 रन से उसे मैच गंवाना पड़ा। टीम आखिरी ओवर में जरूरी 12 रन भी नहीं बना पाई। गुजरात की तरह से गेंदबाजी कर रहे थे मोहित शर्मा जिन्होंने 68 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल को अपना पहला शिकार बनाया। राहुल ने 68 रन बनाने के लिए 61 गेंद खेलीं। उनके आउट होते ही लखनऊ ने इस ओवर में 3 और विकेट खोए और गुजरात ने यह मैच जीत लिया।

उनकी इस पारी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। मैच के बाद वेंकटेश प्रसाद ने भी उनकी बल्लेबाजी की आलोचना की थी और अब भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने उन्हें और उनकी टीम को एक सलाह दी है। हरभजन सिंह ने केएल राहुल को मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की सलाह दी है।

केएल राहुल को ओपनिंग न करने की सलाह

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से यह कहा है कि केएल राहुल को मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ओपनिंग काइल मेयर्स और क्विंटन डीकॉक को करनी चाहिए। क्विंटन डीकॉक फिलहाल शानदार लय में हैं, लेकिन मेयर्स की अच्छी बल्लेबाजी के चलते उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है।

केविन पीटरसन ने भी की थी आलोचना

हालांकि, हरभजन सिंह अकेले नहीं हैं जो केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर बोल रहे हैं। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा था कि आईपीएल में सबसे बोरिंग है केएल राहुल को पावरप्ले में बल्लेबाजी करते देखना। लखनऊ सुपरजायंट्स की बात करें तो टीम फिलहाल 7 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article