क्रिकेट

GT vs RR Dream 11 Team IPL 2023: ऐसी है राजस्थान और गुजरात की प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2023, 07:30 PM IST

GT vs RR Dream 11 Team IPL 2023: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों ही टीम अब तक 3-3 मुकाबले जीत चुकी है और एक और जीत प्वाइंट्स टेबल में एक दूसरे को पछाड़ने का सुनहरा मौका होगा। दोनों जीत कर यहां पहुंची है।

Image

गुजरात और राजस्थान

Photo : Twitter

आईपीएल के 23वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात का सामना रनर-अप टीम राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों ही टीम ने आईपीएल के इस सीजन में अच्छी शुरुआत की है। दोनों टीमों के बीच प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन बनने की होड़ लगी है। अब तक खेले गए चार मुकाबलें में से दोनों ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पिछले मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में पटखनी दी है तो वहीं गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया है।

गुजरात टाइटंस की बात करें तो उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि हर मैच में नया-नया मैच विनर सामने आता है और मैच जीता कर ले जाता है। पिछले मुकाबले में राहुल तेवतिया ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर गुजरात को जीत दिलाई थी। शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं तो गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और राशिद खान लगातार अंतराल पर विकेट दिलाने में सफल रहे हैं। हालांकि, डेविड मिलर का धमाल अभी तक देखने को नहीं मिला है।

दूसरी तरफ राजस्थान की बात करें तो जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने टीम को हर मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत दी है। जबकि आखिरी कुछ ओवर में शिमरॉन हेटमायर और ध्रुव जुरेल ने अच्छा फिनिश किया है। राजस्थान के लिए चिंता की बात है संजू सैमसन का फॉर्म जो पहले मुकाबले के बाद से लगातार असफल रहे हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और अनुभवी आर अश्विन की तिकड़ी है।

गुजरात की प्लेइंग इलेवन-

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन-

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article