क्रिकेट

अपने IPL संन्यास के अटकलों पर धोनी ने लगाया पूर्णविराम, बताए कब तक दिखेंगे मैदान पर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 30, 2023, 04:27 PM IST

TATA IPl 2023, CSK vs GT, MS Dhoni: आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच के अखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया जीत हासिल की। इसी जीत के साथ चेन्नई पांचवीं बार चैम्पियन बन गई। इस जीत के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अपने संन्यास को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

Image

हाथ मिलाते हुए हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPl 2023, CSK vs GT, MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने चैम्पियन वाला खेल दिखाकर एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाया। बारिश के खलल डालने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा सीजन के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। चेन्नई ने आईपीएल के पांचवें खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही टीम ने मुंबई इंडियंस के ट्रॉफी की बराबरी कर दी। इसके मैच बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने अपने संन्यास पर बड़ा बयान देकर अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया। आइए जानते हैं धोनी ने अपने संन्यास को लेकर क्या कहा...

संन्यास लेने का सही समय है

गुजरात के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद एमएस धोनी ने अपने आईपीएल संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया। धोनी ने कहा कि फैंस के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिए वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे। इस सीजन की शुरूआत से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि यह धोनी का आखिरी सत्र होगा। हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया , उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी। गुजरात पर जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है, उन्होंने कहा,‘अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।’ उन्होंने कहा,‘शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के फैंस ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिए मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाए हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिए।’ धोनी ने कहा,‘यह मेरे कैरियर का आखिरी दौर है। यहीं से शुरूआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था। ऐसा चेन्नई में भी हुआ था, लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा।’

धोनी आज नहीं दिखा पाए कमाल

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी गुजरात के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी गोल्डन डक हो गए। उनको मोहित शर्मा ने डेविड मिलर के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच रहे डेवोन कॉन्वे ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 188 की स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 4 चौके और द छक्के की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने अंतिम समय तक बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 21 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article