IPL 2023 FINAL LIVE, CSK vs GT Weather Forecast Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग का सोलहवां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार (28 मई 2023) को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताबी भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश की वजह से नहीं हो सकी। ऐसे में रिजर्व डे उपलब्ध होने के वजह से फाइनल मैच सोमवार को सीएसके और जीटी के बीच खेला जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने चेताया था कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है और हुआ भी वही। पहली पारी खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई। अब बारिश थम गई है। मैच का निरीक्षण करने के बाद दोबारा मुकाबला शुरू होगा।
रविवार को दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में टॉस भी नहीं हो सका। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जताई थी लेकिन तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। अब मैच सोमवार को रिजर्व-डे पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि सोमवार को कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
भीषण गर्मी से बारिश दिलाएगी राहत
अहमदाबाद में रविवार शाम से रात के बीच तेज बारिश हुई। बारिश लगातार होती रही तो मैच को सोमवार के लिए टालने का फैसला किया गया। ऐसे में अब अनुमान है कि सोमवार को मैच से पहले अहमदाबाद में बारिश हो सकती है। बारिश की 40 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जो कि रविवार की संभावना से अधिक है। सोमवार को अहमदाबाद का मौसम गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री और 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का पूर्वानुमान है। भीषण गर्मी के बीच अहमदाबाद के लोगों को बारिश राहत दिलाएगी लेकिन क्रिकट प्रेमियों के लिए ये खबर बुरी साबित हो सकती है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को उत्तरी गुजरात में तेज हवा के साथ बारिश की उम्मीद जताई गई है।
