IPL 2023, CSK vs GT Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का खिताबी मुकाबला रविवार 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत के साथ ही सीजन का आगाज हुआ था और इन्हीं दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर भिड़ंत के साथ अंत भी होगा। ऐसे में ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन खिताब के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी। दोनों में से कोई भी टीम किसी भी तरह की कौताही नहीं बरतना चाहेगी। खिताबी जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में एक बार फिर साझा रूप से सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम बन जाएगी। वहीं गुजरात के पास डेब्यू के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का शानदार मौका है।
धोनी अपनी तय एकादश पर जताएंगे भरोसा
ऐसे में दोनों ही टीमें फाइनल में अपनी सबसे मजबूत एकादश के साथ मैदान में उतरेंगी। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स उन्हीं खिलाड़ियों को आखिरी मुकाबले में भी मैदान पर उतारेगी जिनके भरोसे वो यहां तक पहुंची है। ऐसे में संभावना बेहद कम है कि चेन्नई में पहले क्वालीफायर में जो टीम गुजरात के खिलाफ सीएसके ने उतारी थी उसमें कोई बदलाव होगा। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शिवम दुबे और तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना एकादश में होंगे। जो पारी के अनुरूप टीम में शामिल होंगे।
गुजरात नहीं करेगी विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव
वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम भी मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगी। पिछले मुकाबले में जोशुआ लिटिल को मौका मिला था वो फाइनल में भी वो एकादश में बने रहेंगे। वही टीम एक बार फिर मैदान में चेन्नई से लोहा लेने उतरेगी। शुभमन गिल और जोशुआ लिटिल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में पारी के अनुरूप रहेंगे।
