क्रिकेट

TATA IPL 2023: फिर गरजा फाफ डु प्लेसिस का बल्ला, खत्म नहीं हो रहा इस मैदान से प्यार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 20, 2023, 05:45 PM IST

TATA IPL 2023, Faf du Plessis IPL scores in Mohali: आईपीएल के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। इस मुकाबले में आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।

Image

फाफ डु प्लेसिस ने खेली अर्धशतकीय पारी। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, Faf du Plessis IPL scores in Mohali: आईपीएल के 16वें सीजन में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम पहले खेलने उतरी और टीम ने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की बदौलत अच्छी शुरुआत की। पंजाब के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका चौथा अर्धशतक है।

फाफ डु प्लेसिस-कोहली ने दूसरी बार 135+ रन की साझेदारी की

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने एक बार फिर आरसीबी के लिए अच्छी शुरुआत की। कोहली और डु प्लेसिस की जोड़ी ने दूसरी बार आरसीबी के लिए 135 + रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। पंजाब के खिलाफ विराट और फाफ डु प्लेसिस ने मोहाली में 137 रन की साझेदारी की। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने मौजूदा सीजन में मुंबई के खिलाफ 148 रन की साझेदारी की थी।

आज कोहली की कप्तानी में उतरा बेंगलोर

आईपीएल के 16वें सीजन के 27वें मैच में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम उतरी। कोहली 556 दिन बार कप्तानी करने उतरे। इससे पहले कोहली ने 21 अक्टूबर 2021 को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अंतिम बार कप्तानी की थी। इसके अलावा कोहली की कप्तानी में बेंगलोर की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने उतरी है। कोहली ने 140 मैचों में कप्तानी की है। इसमें बेंगलोर को 66 मैचों में जीत, जबकि 70 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच 4 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका था।

मौजूदा सीजन में 300 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी डु प्लेसिस

आईपीएल के मौजूदा सीजन में फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर चल रहा है। फाफ डु प्लेसिस मौजूदा सीजन के टॉस स्कोर की रेस में टॉप पर चल रहे हैं। प्लेसिस ने 6 मैचों में 166.50 की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक जमाए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने 6 मैचों में 25 चौके और 23 छक्के जमाए हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article