क्रिकेट

TATA IPL 2023: चेन्नई के इस खिलाड़ी ने खेली फिर तूफानी पारी, जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2023, 08:50 PM IST
Image

डेवोन कॉन्वे। (फोटो - आईपीएल ट्विटर से)

Photo : Twitter

TATA IPl 2023, Devon Conway half century: बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। चेन्नई को तीसरे ओवर की दूसरे गेंद पर पहला झटका लगा, लेकिन डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ने शानदार साझेदारी कर चेन्नई के स्कोर को 100 के करीब पहुंचाया। रहाणे ने कॉन्वे का ज्यादा साथ नहीं दिया, लेकिन डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक पारी खेलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। कॉन्वे का यह मौजूदा आईपीएल में लगातार दूसरा अर्धशतक है।

32 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ डेवोन कॉन्वे ने शानदा अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 2 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के की मदद से अपना मौजूदा आईपीएल में दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 45 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 83 रन बनाए। कॉन्वे ने दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे के साथ शानदार साझेदारी की। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रहाणे के साथ 43 गेंदों पर 74 रन की साझेदारी कर स्कोर को 90 तक पहुंचाया। इसके बाद रहाणे 20 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हो गए।

रॉयल्स के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक

आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई के डेवोन कॉन्वे का बल्ला जमकर चल रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से पहले कॉन्वे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। इस दौरान कॉन्वे ने 131.57 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 50 रन पूरा किया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए थे। कॉन्वे ने 162.06 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली थी।

पिछले सीजन में जड़े थे 3 अर्धशतक

आईपीएल के 15वें सीजन में डेब्यू करने वाले डेवोन कॉन्वे का पिछला सीजन भी काफी शानदार रहा था। उन्होंने 7 मैचों में 145.66 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल था। उन्होंने पिछले सीजन में कुल 22 चौके और 12 छक्के जमाए थे। इसके साथ पांच शानदार कैच भी लपके थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article