क्रिकेट

DC vs CSK Dream 11 Team, IPL 2023: दिल्ली और चेन्नई की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 20, 2023, 03:42 PM IST

DC vs CSK Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 67वें मुकाबले में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-11

IPL 2023, DC vs CSK Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों के नाम की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझ सकी है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है वहीं चेन्नई की टीम एक पैर प्लेऑफ में रख चुकी है। दिल्ली के खिलाफ जीत उसकी लीग में रिकॉर्ड 13वीं बार जगह पक्की कर देगी। दिल्ली की टीम जहां आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी और युवा खिलाड़ियों को आजमाएगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले का इस्तेमाल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने और प्लेऑफ दौर की तैयारी के लिए करेगी। दिल्ली की टीम युवाओं से सजी होगी वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बरकरार रखते हुए इस मुकाबले में उतरेगी।

दिल्ली की टीम में हो सकते हैं अप्रत्याशित बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में पृथ्वी शॉ को मौका दिया और उन्होंने दमदार वापसी करते हुए पचासा जड़ दिया। फिल साल्ट को अपना ओपनिंग स्लॉट गंवाना पड़ा। ऐसे में पूरी संभावना है कि शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स उसी एकादश के साथ उतरेगी जो उसने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उतारी थी। मैच में पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में होगा। हालांकि ये मुकाबला सीजन का दिल्ली के लिए आखिरी है। ऐसे में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखनें को मिलें तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

चेन्नई नहीं करेगा विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़

वहीं धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो चेन्नई अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई छेड़ छाड़ अंतिम वक्त में नहीं करेगी। भले ही इस वजह से कुछ बड़े नामी खिलाड़ियों को बेंच पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जो खिलाड़ी अबतक फॉर्म में नहीं आ सके हैं जैसे कि अंबाती रायुडू उन्हें इस मैच में प्लेऑफ से पहले धोनी लय हासिल करने का पूरा मौका देना चाहेंगे। टीम में शिवम दुबे और मतीशा परिथाना का इस्तेमाल पारी के अनुसार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:

डेविड वॉर्नर(कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, यश धुल, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिच नोर्खिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article