क्रिकेट

TATA IPL 2023: चेन्नई के खिलाफ कहां चूक गई दिल्ली, कप्तान वॉर्नर ने गिनाई वजह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 10, 2023, 11:58 PM IST

TATA IPL 2023, David Warner: आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया। टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली की टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। चेन्नई की यह 12 मैचों में सातवीं जीत है।

Image

डेविड वॉर्नर और एमएस धोनी। फोटो- (IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, David Warner: आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर चैम्पियन वाला खेल दिखाया। चेन्नई ने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा सीजन में 12 मैचों में से 7वीं जीत है। इसी जीत के साथ टीम 15 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है। वहीं, चेन्नई से आगे सिर्फ 16 अंक के साथ गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर है। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के बल्लेबाजों का बल्ला शांत रहा, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन टीम को जीत दिलाई।

दिल्ली की हार की वजह यह रही

चेन्नई से हार के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने हार की वजह बताई। उन्होंने कहा कहा कि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद हम हार मैच हार चुके थे। यह पांचवीं या छठी बार है जब हमने पहले ओवर में ही विकेट गंवा दिया है। आगे उन्होंने कहा कि हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत रहती है। टीम के किसी एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलने की जरुरत होती है।

चेन्नई के बल्लेबाज रहे फेल

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के दोनों ओपनर्स आउट होकर लौट गए थे। टीम का एक भी खिलाड़ी 30+ का स्कोर नहीं कर सका। शिवम दुबे ने सबसे बड़ी पारी 25 रन की खेली। कप्तान एमएस धोनी 9 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए।

पथिराना का रहा शानदार प्रदर्शन

दिल्ली के खिलाफ इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर आए मथीशा पथिराना अपना असर दिखाने में सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 9.25 की इकोनॉमी से 37 रन बनाए और सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। चोट से उबरकर वापस टीम में आए दीपक चाहर ने भी 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article