क्रिकेट

IPL 2023, DC vs KKR Pitch Report, Weather: दिल्ली-कोलकाता मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पढ़िए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 20, 2023, 05:42 PM IST

IPL 2023, DC vs KKR Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (20 April 2023) इंंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में 'डबल हेडर' होगा यानी एक दिन में दो मुकाबले। यहां हम बात करेंगे शाम को खेले जाने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की। ये मैच दिल्ली में खेला जाएगा, यहां जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम की स्थिति।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मुकाबला
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • दिल्ली में खेला जाएगा मुकाबला

IPL 2023, DC vs KKR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज (गुरुवार) का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय हार के सिलसिले से जूझ रही हैं और दोनों को आज किसी भी हाल में जीत चाहिए होगी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कमान नीतीश राणा के हाथों में होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें इस समय टूर्नामेंट में खराब दौर से गुजर रही हैं। पहले आज के मैच की मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स की करें तो इस टीम का प्रदर्शन अब तक इस सीजन में सभी टीमों में सबसे खराब रहा है। उन्होंने अब तक खेले अपने 5 मुकाबलों में एक मैच भी नहीं जीता है और वे लगातार अंक तालिका में अंतिम स्थान पर बने हुए हैं। उधर, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की सीजन में शुरुआत तो हार के साथ हुई थी लेकिन फिर दो मुकाबले शानदार अंदाज में जीतकर उन्होंने वापसी की थी, पर एक बार फिर वो हार पर सवार हैं और पिछले लगातार दो मुकाबलों में उन्हें शिकस्त मिली है। आज जब दिल्ली-कोलकाता आमने-सामने होंगी तो क्या होगा इसके लिए वेन्यू की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जान लेते हैं।

दिल्ली-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट कैसी है? (DC vs KKR Pitch Report)

दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करने जा रही है। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस पिच पर रनों की बारिश होगी और बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहेगी इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स को भी इस पिच से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। इस सीजन में अब तक यहां खेले गए दो मुकाबलों में दोनों बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। दिल्ली में इस सीजन का पहला मैच दिल्ली और गुजरात के बीच खेला गया था जिसमें दिल्ली ने 8 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके बाद दूसरे मैच में इस मैदान पर दिल्ली और मुंबई की टक्कर हुई। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया लेकिन मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today)

दिल्ली और कोलकाता के बीच होने वाला मुकाबला देश की राजधानी दिल्ली में खेला जाना है जो इस समय गर्मी की मार झेल रही है। यहां आज बारिश की उम्मीद है लेकिन उतनी नहीं कि मैच ना हो सके। इसलिए फैंस निश्चिंत रहकर इस शाम के मुकाबले का लुत्फ दूधिया रोशनी में उठा सकते हैं। दिल्ली में आज उमस भी बाकी दिनों की तुलना में कम रहेगी, लेकिन हवा ज्यादा तेज नहीं होगी। दिन में धूप रहेगी और कुछ बादल भी छाए रहेंगे। अगर तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला ये मुकाबला शाम को होगा इसलिए लाइट्स का इफेक्ट भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली की नजरें एक बार फिर कप्तान डेविड वॉर्नर पर रहेंगी और उनके तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया और अक्षर पटेल पर भी निगाहें रहेंगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स में रिंकू सिंह के अलावा कप्तान नीतीश राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी चर्चा में रहेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article