क्रिकेट

IPL 2023 CSK vs GT Qualifier 1 Live Streaming:चेन्नई और गुजरात के बीच भिड़ंत, जानिए कब और कहां देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 23, 2023, 04:26 PM IST

TATA IPL 2023, CSK vs GT Qualifier 1 Live Streaming When and where to watch:आईपीएल के 16वें सीजन का क्वलीफायर-1 मंगलवार को आईपीएल की दूसरी सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। जानिए आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-1 मैच?

Image

एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2023 CSK vs GT Qualifier 1 Live Cricket Score Streaming Online: आईपीएल के 16वें सीजन में मंगलवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इसमें क्वालीफायर-1 में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर यहां तक पहुंचे हैं। हालांकि धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई का हार्दिक की कप्तानी वाली टीम गुजरात के सामने अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। अभी तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सभी में गुजरात को जीत मिली है। अब देखना यह होगा कि क्या चेन्नई गुजरात से अपने हार का हिसाब चुकता कर सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-1 मुकाबला कब खेला जाएगा? (CSK vs GT Qualifier 1 IPL 2023 Match date)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-1 मुकाबला 23 मई 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-1 मैच? (CSK vs GT Qualifier 1 IPL Match Venue)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 का क्वालीफायर-1 मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच टाटा IPL 2023 का क्वालीफायर-1 मैच? (CSK vs GT Qualifier 1 match Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-1 मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का क्वालीफायर-1 मुकाबला? (Where to watch CSK vs GT Qualifier 1 IPL Match on TV)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-1 मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch CSK vs GT Qualifier 1 Live Streaming)

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले चेन्नई और गुजरात आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-1 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article