CSK vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 49वें मुकाबले में लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर की भिड़ंत है। चेन्नई के खाते में टीम 10 मैच में 5 जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 11 अंक है और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई की टीम 9 मैच में 5 जीत के साथ कुल 10 अंक के साथ छठे नंबर पर हैं। मुंबई ने अपने पिछले 7 मैच में से 5 मैच में जीत दर्ज की है। जिसमें से दो में तो 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने जीत अपने नाम की।
ऐसे में दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। दोनों के पास 4-4 मैच शेष बचे हैं। इन सभी मैचों में जीत दोनों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खोल देगी। ऐसे में शनिवार की दोपहर खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ मैदान में उतरेंगी।
चेन्नई विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी मैदान में
चेन्नई की टीम एक बार टूर्नामेंट में लय हासिल करने के बाद प्लेइंग-11 में कोई बड़ा बदलाव नहीं करती है। ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है। एक बार धोनी जिन खिलाड़ियों पर भरोसा जता लेते हैं वो उनके लिए मैच विनर बन जाते हैं। ऐसे में सामने कोई भी टीम क्यों ना हो वो अपनी एकादश में बदलाव नहीं करते। ऐसा शनिवार को चेपक में भी मुंबई के खिलाफ देखने को मिलेगा। टीम अंबाती रायुडू और तुषार देशपांडे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में पारी के अनुरूप खेलेंगे। चेपक में स्पिनर्स की अबतक चांदी हुई है ऐसे में भरोसा स्पिन गेंदबाजों पर ही धोनी जताएंगे।
मुंबई कार्तिकेय को देगी प्लेइंग 11 में मौका
रोहित शर्मा भी ऐसे कप्तान हैं जो अपने खिलाड़ियों का बचाव करते हैं। ऐसे ही इस बार भी आईपीएल में होता दिख रहा है। वो लय हासिल कर चुकी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेंगे भले ही उनके सामने चेन्नई सुपर किंग्स है। स्पिनर्स के लिए मददगार विकेट को देखते हुए कुमार कार्तिकेय की प्लेइंग -11 में सूर्यकुमार यादव की जगह एंट्री हो सकती है। या सूर्या की कार्तिकेय की जगह इसके अलावा टीम पूरी तरत संतुलित नजर आती है। जहां आर्चर की वापसी के बाद बदलाव की ज्यादा गुंजाइश नजर नहीं आती है।
