क्रिकेट

IPL 2023: कोलकाता को लगा करारा झटका, गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुआ धाकड़ ऑलराउंडर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 14, 2023, 10:25 PM IST

IPL 2023: कोलकाता नाईट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उसके विस्फोटक ऑलराउंडर को चोट के कारण बाहर जाना पड़ा। आंद्र रसेल गेंदबाजी करते वक्त घायल हुए। वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए और उन्हें बाहर जाना पड़ा। कोलकाता के सामने 229 रन का लक्ष्य है।

Image

आंद्रे रसेल

Photo : Twitter

आईपीएल में चोट और आंद्रे रसेल के बीच पुराना नाता है। ये नाता आईपीएल 2023 में शुक्रवार को केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले ग मुकाबले में फिर से प्रगाढ़ हो गया। हैदराबाद के खिलाफ अपनी गेंदों से कहर बरपाते हुए रसेल मैदान में ही चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें मायूस होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

रसेल ने मैच के पांचवें ओवर में मयक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी का शिकार करके टीम को दोहरी सफलता दिलाई और मैच में केकेआर को वापसी का दरवाजा खोला। अपने स्पेल के तीसरे ओवर की शुरुआत रसेल ने व्हाइड बॉल के साथ की और अगली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को कैच करा दिया। इसी गेंद पर वो भी चोटिल हो गए और बल्लेबाज के बाद गेंदबाद भी मैदान से बाहर चला गया। रसेल ने 2.1 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए और पारी में केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा एक सफलता वरुण च्रक्रवर्ती को मिली। बल्लेबाजी में वह फेल रहे और केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक की शानदार शतक और एडेन मार्करम के अर्घशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। ब्रूक ने केवल 55 गेंद पर आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़ा। ब्रूक के अलावा एडेन मार्करम ने 26 गेंद में 50 रन की पारी खेली।

अब तक आंद्रे रसेल रहे फेल

इस सीजन अब तक हुए मैच की बात करें तो आंद्र रसेल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कोलकाता के पहले मैच में 19 गेंद में 35 रन की पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। दूसरे मैच में रसेल बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उस मैच में भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। तीसरे मैच में भी रसेक केवल 1 रन बना पाए। इस मैच में भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!