गुवाहाटी: आईपीएल इतिहास में पहली बार पूर्वोत्तर राज्य गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पंजाब के लिए पहले बल्लेबाजी करने शिखर धवन और प्रमसिमरन सिंह की जोड़ी उतरी। दोनों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 90 रन जोड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज भानुका राजपक्षे उतरे।
राजपक्षे ने केकेआर के खिलाफ जड़ा था पचासा
भानुका राजपक्षे ने सीजन के पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने केकेआर के खिलाफ मोहाली में अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में उनसे एक बार फिर टीम को ऐसी पारी की उम्मीद थी। लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने आने के छह गेंद बाद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। भानुका 1 गेंद में 1 रन बना सके।
शिखर धवन के करारे शॉट पर हुए घायल
पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन ने जेसन होल्डर की गेंद पर वापस उसी दिशा में शॉट खेला लेकिन तेज रफ्तार गेंद डेंजर एंड पर खड़े भानुका के दाहिने हाथ में फोरहैंड पर जा लगी। दर्ज बहुत तेज था तो मैदान पर फीजियो को आना पड़ा लेकिन उनके साथ ही वापस मैदान से बाहर भी वो चले गए। यह पंजाब की टीम के लिए बड़ा झटका था। जब राजपक्षे पवेलियन वापस लौटे तब पंजाब का स्कोर 1 विकेट पर 92 रन था। उनके बाहर जाने के बाद बल्लेबाजी करने जितेश शर्मा उतरे।
