Who is Rajvardhan Hangargekar: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में राज्यवर्धन हंगरगेकर को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में जगह मिली है। शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को क्रिकेट के मिनी-कुंभ कहे जाने वाले आईपीएल के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ सीएसके से अपना आईपीएल डेब्यू किया।
फिलहाल वह 20 साल के हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के तुलजापुर के रहने वाले राज्यवर्धन सीएसके से पहले इंडिया की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं और वह मुख्य रूप से बॉलर (राइट आर्म मीडियम) हैं। साल 2022 में हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान हंगरगेकर को सीएसके ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस महज 30 लाख रुपए था।
चूंकि, चेन्नई की टीम को अपनी बॉलिंग यूनिट में पेस की जरूरत है, जो कि राज्यवर्धन मुहैया करा सकते हैं। हालांकि, वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद तो नहीं फेंक पाते मगर फिर भी वह टीम के मौजूदा गेंदबाजों में सबसे फास्ट बॉलर हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि उन्हें सीएसके के प्लेइंग-11 में जगह मिली।
राज्यवर्धन हंगरगेकर ने आयरलैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े थे। उन्हें अपनी उस पारी की वजह से निसान प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था। देखें, VIDEO:
वैसे, राजवर्धन से पहले उनसे कम उम्र के खिलाड़ी भी माही की टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं। ये रहा ऐसे ही खिलाड़ियों का ब्यौरा:
- अभिनव मुकुंद - 18 साल 139 दिन - साल 2008
- अंकित राजपूत - 19 साल 123 दिन - साल 2013
- महीषा पथीरा - 19 साल 148 दिन - साल 2022
- राज्यवर्धन हंगरगेकर - 20 साल 141 दिन - साल 2023।
