क्रिकेट

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने किया विश्व कप की टीम में आखिरी वक्त में बड़ा बदलाव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 28, 2023, 11:07 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप को 2023 के लिए पूर्व में घोषित टीम में टूर्नामेंट के आगाज से ऐन वक्त पहले बदलाव करना पड़ा है। जानिए किसे मिला मौका और कौन सा खिलाड़ी चूका?

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Photo : AP

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए घोषित टीम में ऑस्ट्रेलिया ने बदलाव किया है। पांच बार की विश्व चैंपियन टीम को ये बदलाव चोट की वजह से करना पड़ा है। टीम में चोटिल स्पिनर एश्टन एगर की जगह मार्नस लाबुशेन को शामिल किया गया है।

चोट की वजह से बाहर हुए एगर, लाबुशेन को मिला मौका

एश्टन एगर दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर खेलते नजर आए थे। लेकिन उनकी पिंडुली(काफ) में चोट लग गई थी। इस वजह से वो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते नजर नहीं आए। ऐसे में विश्व कप के आगाज से ठीक पहले बल्ले से धमाल मचाने वाले मार्नस लाबुशेन को एगर की जगह 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। एगर के चोटिल होने से पहले माना जा रहा था कि मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल करने के लिए ट्रेविस हेड को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चोट की वजह से एश्टन एगर को बाहर जाना पड़ा और लाबुशेन के लिए टीम में जगह बन गई।

विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article