INDW vs UAEW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, india womens vs UAE Womens Playing X1: महिला एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) में रविवार को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में भारतीय महिला टीम (India womens Team) का सामना यूएई महिला टीम (UAEwomens Team) से होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी जीत पर है, जबकि यूएई टीम की नजर जीत का खाता खोलने पर है। टीम इंडिया (IND-W) को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान (PAK-W) के खिलाफ आसान जीत मिली थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 2 अंक के साथ अपने ग्रुप में पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, यूएई की टीम (UAE-W) को अपने पहले मुकाबले में नेपाल (NEP-W) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। टीम 0 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। इस मुकाबले में भी टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी पर फैंस कर नजर रहेगी।
INDW vs UAEW हेड टू हेड
भारतीय महिला टीम और यूएई महिला टीम टी20 फॉर्मेट सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई है। दोनों टीमें पहली बार 5 अक्टूबर 2022 में आपस में भिड़ी थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 104 रन से जीत हासिल की थी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम उतरी थी। यह मुकाबला सिलहट में खेला गया था। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
INDW vs UAEW T20 Match, भारतीय महिला टीम और यूएई महिला टीम
दिनांक: 21 जुलाई 2024
समय: 2: 00 PM
मैदान: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला
भारतीय महिला टीम और यूएई महिला टीम ड्रीम-11 भविष्यवाणी
विकेटकीपर: ऋचा घोष।
बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, शेफाली वर्मा।
ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, ईशा रोहित ओझा, कविशा कुमारी।
गेंदबाज: राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल।
भारतीय महिला टीम और यूएई महिला टीमकप्तान और उप कप्तान
कप्तान: दीप्ति शर्मा।
उप-कप्तान: पूजा वस्त्राकर।
टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
यूएई का स्क्वॉड (UAE Squads)
ईशा रोहित ओझा (कप्तान), कविशा कुमारी, रितिका राजिथ, समायरा धरणीधरका, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना हरीश हॉटचंदानी, महक ठाकुर, इंदुजा नंदकुमार, रिनिथा राजिथ, खुशी मोहन शर्मा, ऋषिता राजिथ, सुरक्षा कोटे, थीर्था सतीश, वैष्णव महेश।
(*Disclaimer: महिला एशिया कप में भारत और यूएई टीम की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
