क्रिकेट

INDW vs ENGW Live Streaming: टी20 के बाद अब भारत के पास वनडे सीरीज जीतने का मौका, जानें कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

INDW vs ENGW Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 3.30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है जबकि इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना होगा।

Image

भारत और इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

INDW vs ENGW Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीत चुकी टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। पहले वनडे में दीप्ति शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से दर्ज की थी। भारत ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। अब हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के पास वनडे सीरीज भी जीतने का मौका है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें। आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस सीरीज में रेणुका सिंह ठाकुर पूजा वस्त्राकर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के न होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी है। इसके बावजूद टीम शानदार खेल रही है।

भारत और इंग्लैंड के बीच कब होगा दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs ENGW 2nd ODI Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच कहां होगा दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs ENGW 2nd ODI Venue)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला लॉर्ड्स लंदन में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच कितने बजे शुरू होगा दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs ENGW 2nd ODI Match Sta

rt Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 3.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 3 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs ENGW 2nd ODI On TV)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्न नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग(INDW vs ENGW 2nd ODI Venue)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतीका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

इंग्लैंड टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, लिंसे स्मिथ।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article