क्रिकेट

INDM vs ENGM Highlights: इंडिया मास्टर्स की लगातार दूसरी जीत, पवन नेगी बने जीत के हीरो

INDM vs ENGM Highlights: इंडिया मासटर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। दूसरे मुकाबले में उसने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हरा दिया। सचिन तेंदुलकर ने 34 रन की पारी खेली और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Image

इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स (साभार-X)

INDM vs ENGM Highlights: गुरकीरत सिंह मान और सचिन की जोड़ी की दमदार बल्लेबाजी के दम पर इंडिया मास्टर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया मास्टर्स के सामने 133 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सचिन तेंदुलकर ने 21 गेंद में 34 रन की पारी खेली जबकि गुरकीरत सिंह मान ने 35 गेंद मे 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। इंडिया मास्टर्स ने यह लक्ष्य केवल 11.4 ओवर में हासिल कर लिया।

कप्तान तेंदुलकर ने क्रिस शॉफील्ड की गेंद पर आउट होने से पहले पांच चौके और एक छक्का लगाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सचिन और गुरकीरत के अलावा युवराज सिंह 14 गेंद में 27 रन की पारी खेली और इंडिया मास्टर्स को लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

तेंदुलकर की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड मास्टर्स को आठ विकेट पर 132 रन पर रोक दिया। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने तीन जबकि तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन और बाएं हाथ के स्पिनर पवन ने दो-दो विकेट लिए। इंग्लैंड की डैरेन मैडी ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। इसके अलावा टिम एंब्रोस ने 23 रन की पारी खेली। 2 मैच में 4 प्वाइंट के साथ इंडिया मास्टर्स टॉप पर बनी हुई है।

इंडिया मास्टर्स के बाकी बचे मैच

इंडिया मास्टर्स को अब भी 3 मुकाबले खेलने हैं। तीसरा मुकाबला 1 मार्च को साउथ अफ्रीका मास्टर्स से होगा। चौथे मुकाबले में 5 मार्च को सचिन एंड कंपनी का सामना ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स से होगा जबकि आखिरी मुकाबला 8 मार्च को वेस्टइंडीज मास्टर्स से होगा जहां सचिन और लारा आमने-सामने होंगे। ये सभी मुकाबले शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article