क्रिकेट

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने PM मोदी को बताया, क्यों फाइनल जीतते ही जेब में डाल ली थी गेंद

Harmanpreet Kaur Responds To PM Narendra Modi: वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए पहुंची तो वहां पीएम ने हर खिलाड़ी से बातचीत की। इस बीच कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम के उस सवाल का जवाब भी दिया कि आखिर मैच का अंतिम कैच लेते ही गेंद उन्होंने जेब में क्यों डाल ली थी।

Image

पीएम मोदी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा रोचक सवाल (YouTube/PMO)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात
  • प्रधानमंत्री ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से खुलकर बातचीत की
  • कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा दिलचस्प सवाल

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की, फोटो सेशन हुआ और उसके बाद पीएम ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की। इस वार्तालाप के दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) से बातचीत की और एक रोचक सवाल पूछा।

भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिलचस्प सवाल कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा जिसे सुनकर वहां सभी कुछ पल के लिए चौंक गए। पीएम का सवाल था कि उन्होंने (हरमनप्रीत) फाइनल कैच लेने के बाद मैच बॉल को अपनी जेब में क्यों डाल ली थी।

हरमनप्रीत कौर का जवाब भी उतना ही दिलचस्प और शानदार था। उन्होंने कहा, "यह भगवान की योजना भी थी, सर। यह अचानक ही हुआ। मुझे नहीं पता था कि आखिरी कैच मेरे पास आएगा। इतने सालों की मेहनत के बाद, जब यह हुआ, तो मुझे लगा कि यह मेरे पास रहना चाहिए।"

पीएम मोदी से महिला क्रिकेट टीम की चर्चा का पूरा वीडियो देखिए

फाइनल में लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने अंतिम पड़ाव पर थी, जैसे ही दक्षिण अफ्रीका की आखिरी बल्लेबाज नादीन डी क्लर्क का दीप्ति शर्मा की गेंद पर एक शॉट ऊंचा ड्राइव कवर की ओर गया, हरमनप्रीत ने छलांग लगाई, गेंद को पकड़ा, और उस कैच के साथ, भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब पक्का हो गया। जश्न के बीच हरमनप्रीत कौर ने चुपचाप गेंद को अपनी जेब में रख लिया था ताकि वो याद के रूप में हमेशा उनके साथ रहे।

गौरतलब है कि 1983 में भारत की पहली विश्व कप जीत के बाद सुनील गावस्कर ने भी कुछ ऐसा ही किया था जब मैच बॉल को अपनी जेब में रख लिया था। अब 42 साल बाद हरमनप्रीत कौन ने अनजाने में महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल में वही चीज अनजाने में की और ये चर्चा का विषय बन गई।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article