चेन्नई: लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इस दायें हाथ के बल्लेबाज ने देश के लिए 61 टेस्ट, 17 एकदिवसीय और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। भारतीय टीम के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2018 में पर्थ में टेस्ट मैच के रूप में खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2008-09 में टेस्ट में गौतम गंभीर के विकल्प के तौर पर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया है।
क्रिकेट
भारत के लिए 61 टेस्ट खेल चुके खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, आईपीएल में भी मचाया था धमाल
- Agency by: Agency
- Updated Jan 30, 2023, 06:26 PM IST
