क्रिकेट

IND vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए अगले हफ्ते घोषित हो सकती है टीम, अलग-अलग होंगे कप्तान

India vs Sri lanka: भारतीय टीम इस महीने के अंत में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका दौरे के लिए अगले हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

India vs Sri lanka: जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होगा, जो 7 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान टी20 और वनडे टीम के लिए अलग-अलग कप्तान हो सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अगले सप्ताह वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों पर चर्चा और चयन के लिए बैठक करेंगे।

भारत-श्रीलंका दौरे का शेड्यूल

तारीख टीम फॉर्मेट समय
27 जुलाई भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 7 PM
28 जुलाई भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 7 PM
30 जुलाई भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 7 PM
2 अगस्त भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे 2.30 PM
4 अगस्त भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे 2.30 PM
7 अगस्त भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे 2.30 PM

हार्दिक को मिल सकती है टी20 की कमान

रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद नए कप्तान की तलाश जारी है। लेकिन इस बीच श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे भी भी उनकी कप्तानी में टीम इंडिया मैच खेल चुकी है। हार्दिक टी20 फॉर्मेट में 2022 से अभी तक कुल 16 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है। उनकी कप्तानी का जीत प्रतिशत 65.52% है।

वनडे में इनके कप्तानी में उतरी सकती है टीम

टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने के बाद वनडे टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। श्रीलंका दौरे पर भी उनको आराम दिया जा सकता है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारी बयान नहीं आया है। केएल राहुल अभी तक वनडे में 2022 से अभी तक 12 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 8 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 66.67% है। वहीं, लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर की भी वापसी हो सकती है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article