नागपुर: पांच महीने बाद चोट से उबरकर टीम इंडिया में वापसी करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पांच विकेट लेकर धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर बॉल टेपरिंग का आरोप लगा था। नागपुर टेस्ट के पहले दिन जडेजा गेंदबाजी के दौरान अपनी अंगुली में क्रीम लगाते दिखे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ऐसे में अब आईसीसी ने आईसीसी ने इस घटना पर बयान जारी करके स्थिति स्पष्ट की है।
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट( Andy Pycroft) को अपनी सफाई दी है और बताया है कि रवींद्र जडेजा अपने बाएं इंडेक्स फिंगर में दर्द निवारक(Pain-Relief) क्रीम लगा रहे थे जो कि उनका बॉलिंग हैंड है।
