क्रिकेट

IND vs BAN: टीम इंडिया के लिए कोहली का प्रदर्शन चिंताजनक, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने दिया जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2024, 12:02 AM IST

IND vs BAN, Indian team batting coach Vikram Rathore Statement: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। अभी तक खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला शांत रहा है। कोहली की यह पारी टीम के लिए चिंताजनक है। उनके बल्लेबाजी को लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बड़ा बयान दिया।

Image

विराट कोहली। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs BAN, Indian team batting coach Vikram Rathore Statement: भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में विराट कोहली को ‘चुनौती’ मिल रही है लेकिन उनके कमजोर प्रदर्शन से कम अनुभवी खिलाड़ियों को खुद को साबित करने और टीम के हित में योगदान देने का मौका मिल रहा है। भारत ने गुरुवार को यहां केंसिंग्टन ओवल में अफगानिस्तान को हराकर अपने सुपर आठ अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। ग्रुप चरण में बल्ले से खराब प्रदर्शन करने वाले कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 24 गेंद में 24 रन बनाए।

राठौड़ से कोहली के योगदान के बाद भी टीम की लगातार चौथी जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मै खुश नही हूँ। मुझे अच्छा लगेगा अगर वह अधिक रन बनाए।’ उन्होंने कहा, ‘हां, यह अच्छा है जब आपको कभी-कभी चुनौती दी जाती है। आप जानते हैं, जिन लोगों को कभी-कभी भारत में बहुत अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाता, उन्होंने ही आज रन बनाये हैं। हमारे मध्यक्रम ने अच्छा योगदान दिया है। यह देखना अच्छा रहा।’

भारत शनिवार को एंटीगा में बांग्लादेश से खेलेगा। टीम में चार स्पिनर हैं और कैरेबियाई परिस्थितियों को देखते हुए यह टीम को मजबूत बनाता है। राठौड़ ने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक टीम के रूप में हमारे पास हमेशा गहराई है। हमारे लिए यह परिस्थितियां अधिक उपयुक्त हैं क्योंकि हम कभी-कभी दो या तीन स्पिनरों को खेलने का जोखिम उठा सकते हैं। जिससे मुझे विश्वास है कि यह हमारी सर्वश्रेष्ठ टीम हो सकती है। यही हमारी ताकत है।’

भारतीय कोच ने कहा, ‘अक्षर (पटेल) जैसे किसी खिलाड़ी का आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आपको काफी आत्मविश्वास देता है क्योंकि वह बल्लेबाजी कर सकता है। वह इस समय वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। इसलिए, यह आपको बहुत सारे विकल्प देता है।’

End of Article