क्रिकेट

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम की नॉकआउट में सीधी एंट्री, क्वार्टरफाइनल से शुरू होंगे मैच

Cricket In Asian Games: 2023 एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट में डबल गोल्ड जीता था। पुरुष टीम ने अफगानिस्तान को हराकर और महिला टीम ने श्रीलंका को मात देकर गोल्ड जीता था। इस बार भी भारतीय टीमों से गोल्ड की ही उम्मीद है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो साभार- BCCI)

Cricket In Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के मुकाबलों का ड्रॉ गुरुवार को जारी कर दिया गया। जापान के नागोया में होने वाले इन खेलों में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों को बड़ा फायदा मिला है। पुरुष टीम ने नॉकआउट चरण में सीधी एंट्री हासिल की है, जबकि महिला टीम का सफर सीधे क्वार्टरफाइनल से शुरू होगा।

पुरुष टीम का मैच 24 सितंबर से

पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है। इन चारों टीमों को पहले दौर में नहीं खेलना पड़ेगा। पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पहले दौर में 6 टीमें दो ग्रुप में बंटकर खेलेंगी। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं। ग्रुप बी में हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान को रखा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी और वहां भारत समेत चार बड़ी टीमों से टकराएंगी।

महिला टूर्नामेंट 17 सितंबर से

महिला वर्ग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले सीधे क्वार्टरफाइनल से शुरू होंगे। 17 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का सामना मेजबान जापान से होगा। अन्य क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश चीन से, श्रीलंका मलेशिया से और पाकिस्तान थाईलैंड से भिड़ेगा।

भारत है डिफेंडिंग चैंपियन

बता दें कि 2023 एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट में डबल गोल्ड जीता था। पुरुष फाइनल में अफगानिस्तान की पारी 18.2 ओवर में बारिश के कारण रुक गई थी। भारत ऊंची रैंकिंग वाली टीम थी, इसलिए उसे गोल्ड दे दिया गया। महिला फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर खिताब जीता था। इस बार भी भारतीय टीमों से गोल्ड की उम्मीद है। पुरुष टीम को ग्रुप स्टेज न खेलने से फायदा मिलेगा। खिलाड़ियों को आराम का समय मिलेगा और वे सीधे बड़े मुकाबलों पर ध्यान दे सकेंगे। महिला टीम को भी घरेलू टीम जापान के खिलाफ शुरुआत करनी है। सभी मैच नागोया में खेले जाएंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article