क्रिकेट

ये क्या हो गया: इंदौर में टीम इंडिया का बंटाधार, भारतीय शेर कुछ इस तरह हुए ढेर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 1, 2023, 12:47 PM IST

India vs Australia 3rd Test Day 1, India first innings report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में बुधवार को तीसरे टेस्ट मैच का आगाज हुआ। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज के तीसरे मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में कुछ इस तरह लड़खड़ाई मानो ये वो टीम है ही नहीं जिसका जलवा अब तक सीरीज में देखा था।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्र्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच
  • पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कमाल
  • भारतीय बल्लेबाज हुए सस्ते में ढेर

IND vs AUS (India vs Australia) 3rd Test Live Updates: इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार को शुरू हुआ। इस टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें थीं। होलकर स्टेडियम पर टीम इंडिया आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है और जब-जब खेली है, तब भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। लेकिन इस बार कुछ अलग ही हो गया। सीरीज में दो टेस्ट मैच हार चुकी भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसके बाद जो हुआ वो शर्मनाक रहा। टीम इंडिया 109 रन पर सिमट गई।

इस मैच में उपकप्तान केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया। तीसरे टेस्ट की पहली पारी का आगाज करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल। दोनों बल्लेबाजों से वही उम्मीद थी कि सीमित ओवर क्रिकेट वाला धमाल देखने को मिलेगा लेकिन रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुन्हेमन ने कैच आउट करा दिया। कुन्हेमन ने पिछले टेस्ट में ही अपने करियर का आगाज किया। इसके बाद टीम इंडिया की पारी फिसलती चली गई..

ऐसा रहा इंदौर टेस्ट में भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड

रोहित शर्मा - 12 रन - मैथ्यू कुन्हेमन ने विकेट लिया (कैच आउट) - स्कोर 21/1

शुभमन गिल - 21 रन - मैथ्यू कुन्हेमन ने विकेट लिया (कैच आउट) - स्कोर 34/2

चेतेश्वर पुजारा - 1 रन - नाथन ल्योन ने विकेट लिया (बोल्ड) - स्कोर 36/3

रविन्द्र जडेजा - 4 रन - नाथन ल्योन ने विकेट लिया (कैच आउट) - स्कोर 44/4

श्रेयस अय्यर - 0 रन - मैथ्यू कुन्हेमन ने विकेट लिया (बोल्ड) - स्कोर 45/5

विराट कोहली - 22 रन - टॉड मर्फी ने विकेट लिया (LBW) - स्कोर 70/6

श्रीकर भरत - 17 रन - नाथन ल्योन ने विकेट लिया (LBW) - स्कोर 82/7

रविचंद्रन अश्विन - 3 रन - मैथ्यू कुन्हेमन ने विकेट लिया (कैच आउट, DRS) - स्कोर 88/8

उमेश यादव - 17 रन - मैथ्यू कुन्हेमन ने विकेट लिया (LBW, DRS) - स्कोर 108/9

मोहम्मद सिराज - 0 रन - (रन आउट) - स्कोर 109 All-Out

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू कुन्हेमन (5 विकेट) और नाथन ल्योन (3 विकेट) की स्पिनर जोड़ी ने जमकर कहर बरपाया है। भारतीय शेर दो टेस्ट मैचों में धमाल मचाने के बाद इस बार पूरी तरफ असफल होते नजर आए हैं।

इससे पहले टीम इंडिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023) के पहले मुकाबले में नागपुर के मैदान में पहली जीत दर्ज की थी। उसके बाद टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर खिताब का बचाव किया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article