क्रिकेट

INDW vs SLW: वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब टी20 में श्रीलंका के खिलाफ दम दिखाएगी हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी

INDW vs SLW: वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में दम दिखाएगी। 5 मैचों की यह टी20 सीरीज 21 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेली जाएगी। इसके बाद विमेंस प्रीमियर लीग खेला जाना है।

Image

भारत और श्रीलंका (साभार-BCCI Women)

भारतीय महिला टीम 21 से 30 दिसंबर तक विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित मैच दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में वनडे विश्व कप जीतने के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला मैच होगा।

बीसीसीआई से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। भारत अगले महीने पांच मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। यह श्रृंखला विशाखापत्तनम में शुरू होगी और शेष मैच तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।’’

भारत-श्रीलंका टी20 शेड्यूल (INDW vs SLW T20 Schedule)

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 21 दिसंबर, विशाखापत्तनम

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 23 दिसंबर, विशाखापत्तनम

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 26 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम

चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 28 दिसंबर तिरुवनंतपुरम

पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय: 30 दिसंबर तिरुवनंतपुरम

पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय महिला टीम को इसी दौरान बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भाग लेना था। श्रीलंका की टीम 2016 के बाद पहली बार भारत में कोई द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी, जिसे मेजबान टीम ने 3-0 से जीता था। भारतीय महिला टीम ने इस साल जुलाई में इंग्लैंड में अपनी पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली थी। टीम ने इस श्रृंखला को 3-2 से जीत कर इतिहास रचा था। यह इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टीम की पहली टी20 श्रृंखला जीत थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article