क्रिकेट

IND W vs SA W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND W vs SA W Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बेंगलुरु में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। आज उसकी कोशिश होगी कि सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करे।

Image

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज
  • कब और कहां देखें आज के मुकाबला का लाइव स्ट्रीमिंग
  • सीरीज में 1-0 से आगे है हरमन की टीम

IND W vs SA W Live Streaming: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीकी महिला टीम के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। पहले वनडे मुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 143 रन की एकतरफा जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने उप-कप्तान स्मृति मंधाना के 117 रन की पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे।

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम केवल 122 रन बनाकर ढेर हो गई। बल्लेबाजी में जहां मंधाना, पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने दम दिखाया था तो वहीं गेंदबाजी में डेब्यूटेंट आशा शोभना ने 4 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी लाइनअप की कमर ही तोड़ दी थी।

साउथ अफ्रीका के पास वापसी का आखिरी मौका

टीम इंडिया की कोशिश जहां इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर होगी वहीं सीरीज में वापसी के लिए साउथ अफ्रीका के पास आखिरी मौका है। एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले का यदि आप आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कब खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच (IND-W vs SA-W Match Date)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला 19 जून यानी बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच (ND-W vs SA-W Match Venue)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कितने बजे खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच (ND-W vs SA-W Match Toss Time)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कब दूसरे वनडे मैच ((IND-W vs SA-W Match on TV)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला टीवी पर स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देखा जा सकता है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND-W vs SA-W Match Live Streaming)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article