क्रिकेट

IND W vs PAK W Live Streaming: कब और कहां बिना सब्सक्रिप्शन के फ्री में देखें भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबला

IND W vs PAK W Live Streaming: वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। लगातार 3 रविवार तक भारत-पाकिस्तान मेंस टीम एशिया कप में खेली और अब चौथे रविवार को वर्ल्ड कप में एक बार फिर दोनों टीमें भिड़ने वाली है। इस मुकाबले को अगर आप देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

भारत-पाकिस्तान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

IND W vs PAK W Live Streaming: विमेंस वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान की टीम भारत में कोई मुकाबला नहीं खेलेगी, इसलिए यह मुकाबला श्रीलंका के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 59 रन से आसान जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उसे 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान टीम के लिए यह मुकाबला भी आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि भारत के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। अब तक दोनों टीम वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ी है और पाकिस्तान को अब भी पहले जीत की तलाश है। लेकिन सामने अगर पाकिस्तान हो तो कुछ भी अनुमान लगाना सही नहीं है। ऐसे में अगर आप भी वर्ल्ड कप का यह मुकाबला देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला (IND W vs PAK W Match Date)

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला 5 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा।

कहां होगा वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला (IND W vs PAK W Match Venue)

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला (IND W vs PAK W Match Timing)

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 2.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला (IND W vs PAK W Match On TV)

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है

कहां देखें वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND W vs PAK W Match Live Streaming)

भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान की टीम-

भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान की टीम :

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, डायना बेग, ऐमन फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार , सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सईदा आरूब शाह

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article