क्रिकेट

IND W vs ENG W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला

IND W vs ENG W Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

Image

भारत और इंग्लैंड (साभार-X)

IND W vs ENG W Live Streaming: भारतीय महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर है। व्हाइट बॉल क्रिकेट के इस दौरे में टीम 5 टी20 मुकाबले के अलावा 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद खास है। पहला टी20 मुकाबला ट्रेंट ब्रिज नॉटिघम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के पास है जबकि इंग्लैंड का नेतृत्व नेट सीवर ब्रंट कर रही हैं। दोनों टीम खासी मजबूत नजर आ रही है और फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला (IND W vs ENG W 1st T20I Match Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 28 जून, शनिवार को में खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला (IND W vs ENG W 1st T20I Match Venue)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला नॉटिघम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला (IND W vs ENG W 1st T20I Match Start Time)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 6.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला (IND W vs ENG W 1st T20I Match On Tv)

भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ( IND W vs ENG W 1st T20I Match Live Streaming)

भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड का स्क्वॉड-

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

इंग्लैंड: नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स (विकेट कीपर), पैगे स्कोल्फील्ड, लिंसी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, इसी वोंग।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article