क्रिकेट

INDW vs BANW 2nd ODI Live Score Streaming: जानिए भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 19, 2023, 05:50 AM IST

India Women vs Bangladesh Women, INDW vs BANW 2nd ODI Live Score Streaming Online & Telecast (भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच दूसरा मुकाबला कल यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा। यह मुकाबला बांग्लादेश से ज्यादा महत्वपूर्ण भारतीय टीम के लिए है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

Image

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women Twitter)

Photo : Twitter

India Women vs Bangladesh Women, INDW vs BANW 2nd ODI Live Score Streaming Online & Telecast (भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में संभलकर बल्लेबाजी करने उतरेगी। हालांकि, धीमी पिच पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को सोच-समझकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत होगी।

कब होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match date)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई यानी बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match Time)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला सुबह 9.00 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match On Tv)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।

कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (INDW vs BANW 2nd ODI Match Live Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले का लाइन स्ट्रीमिंग बांग्लादेश के यूट्यूब चैनल बांग्लादेश क्रिकेट पर देखा जा सकता है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article