क्रिकेट

India Squad For T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, नंदिनी शर्मा को पहली बार मिला मौका

India Squad For T20 World Cup: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। 15 सदस्यीय इस स्क्वॉड का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी जबकि स्मृति मंधाना इस टीम की उप-कप्तान हैं।

Image

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान (साभार-X)

India Squad For T20 World Cup: India Squad: 12 जून से 5 जुलाई के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में उतरेगी। विकेटकीपर के तौर पर दो विकल्प ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया को चुना गया है। पहली बार भारती फुलमाली, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल और क्रांति गौड़ को टी20 वर्ल्ड कप टीम में मौका मिला है। नंदिनी शर्मा को विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने WPL में 17 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा इस टीम में अनुष्का शर्मा, उमा क्षेत्री और काश्वी गौतम को मौका नहीं मिला है। यही टीम वर्ल्ड कप से पहले 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी।

टीम में 4 स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया। स्पिन गेंदबाज के तौर पर इस टीम में राधा यादव, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को मौका मिला है। 4 में से 3 गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

12 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ग्रुप एक में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम है।

भारत का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल-

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप सफर का आगाज 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। 17 जून को उसे नीदरलैंड्स, 21 जून को साउथ अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।

टीम इंडिया का ऐलान (India T20 World Cup Squad): हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना(उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, भारतीय फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधती रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!