क्रिकेट

महिला बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत कौर, भारतीय कप्तान ने इस वजह से नाम लिया वापस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 05:02 PM IST

Harmanpreet kaur withdraws from WBBL 2022-23: हरमनप्रीत कौर ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2022-23 से अपने नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कमर की चोट के कारण यह फैसला लिया है। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत डब्ल्यूबीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स टीम का हिस्सा हैं।

Image

हरमनप्रीत कौर

Photo : Twitter

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2022-23 से हटने का फैसाल किया है। उन्होंने कमर की चोट के कारण बुधवार को टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। 33 वर्षीय हरमनप्रीत डब्ल्यूबीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स टीम का हिस्सा हैं। वह रेनेगेड्स के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाई थीं। पिछली बार लीग में धमाल मचाने वाली हरमनप्रीत एशिया कप खेलने के चलते इन मैचों में भाग नहीं ले सकीं। बता दें कि हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने महिला एशिया कप 2022 की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

'हम चाहते थे कि हरमनप्रीत...'

हरमनप्रीत की जगह इंग्लैंड की बल्लेबाज इव जोंस को उतारा जा सकता है। रेनेगेड्स को पहले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ 21 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मेलबर्न रेनेगाडेस के महाप्रबंधक जेम्स रोसेनगार्टन ने एक बयान में कहा, 'हरमनप्रीत ने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। हम चाहते थे कि वह इस सत्र में भी खेलें लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से चोट के कारण वह बाहर हो गईं। ईव अगले कुछ मैचों के लिए हमारे स्क्वाड के साथ रहेंगी। हम टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ रणनीति पर काम कर रहे हैं।'

पिछले बार ऐसा रहा प्रदर्शन

गौरतलब है कि हरमनप्रीत ने डब्ल्यूबीबीएल के पिछले सीजन में रेनेगेड्सके लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 58 की औसत से 406 रन बनाए, जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल थे। उनका 12 पारियों में 130.96 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने बल्लेबाज के अलावा गेंदबाजी में भी छाप छोड़ी। हरमनप्रीत ने अपनी ऑफ स्पिन के दम पर 20.86 की औसत और 7.45 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट चटकाए। वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने और सर्वाधिक विकेट लेने वाली टॉप-10 खिलाड़ियों में से थीं। हरमनप्रीत 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' बनीं थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article