क्रिकेट

IND vs ZIM Dream11 Prediction: भारत और जिम्बाब्वे मुकाबले मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND vs ZIM Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Zimbabwe Final Playing: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच आज (14 जुलाई 2024) को पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा। पांच टी20 मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा जमाया लिया है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND vs ZIM Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Zimbabwe Final Playing X1: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। पांच टी20 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया लिया है। सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया को पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई। सीरीज के चौथे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। यशस्वी ने 53 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 93 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वे अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए। वहीं, शुभमन गिल ने भी यशस्वी का अच्छे से साथ निभाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रन की नाबाद पारी खेली।

टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा

पांच टी20 मैचों के आखिरी मुकाबले में भी मेजबान टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मेहमान टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 89% है, जबकि जिम्बाब्वे का जीत प्रतिशत सिर्फ 11% है।

IND vs ZIM T20 Match, टीम इंडिया और जिम्बाब्वे

दिनांक: 14 जुलाई 2024

समय: 04: 30 PM

मैदान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन।

बल्लेबाज: शुभमल गिल, रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा।

गेंदबाज: आवेश खान, रवि बिश्नोई, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा।

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: सिकंदर रजा।

उप-कप्तान: अभिषेक शर्मा।

भारत का स्कॉड (India Squads)

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैंडे (विकेटकीपर), इनोसेंट कैया, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, तेंडाई चतारा, ब्रैंडन मावुता , डायोन मायर्स, फराज अकरम, अंतुम नकवी।

(*Disclaimer: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article