क्रिकेट

IND vs WI 2nd Test Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच, जानिए पूरी जानकारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 20, 2023, 05:12 PM IST

IND vs WI 2nd Test Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑर स्पेन त्रिनिदाद में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। वहीं वेस्टइंडीज लाज बचाने के इरादे से उतरेगी। पहला टेस्ट भारत ने पारी और 141 रन से जीता था।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज (टाइम्स नाउ डिजिटल )

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट लाइव
  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच
  • कब और कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच

IND vs WI 2nd Test Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेला जाएगा। पहला मुकाबला बुरी तरह से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज को कुछ अलग करने की दरकार है तो वहीं मजबूत टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। टीम इंडिया ने डोमिनिका में हुआ पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन के अंतर से अपने नाम किया था।

उस मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से शतक निकले थे, जबकि विराट कोहली 24 रन से चूक गए थे। दूसरे टेस्ट मैच में विराट के अलावा शुभमन गिल भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे, जिनके लिए यह साल शानदार रहा है। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match date)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match Venue)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match Time)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच(IND vs WI 2nd Test Match On Tv)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आप डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs WI 2nd Test Match Live Streaming)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा और जियो टीवी ऐप पर देख सकते हैं।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article