क्रिकेट

IND vs WI: रोहित शर्मा ने लगाई मुहर, पहले टेस्ट में डेब्यू करेगा ये युवा खिलाड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 12, 2023, 11:46 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर यशस्वी जायसवाल के टेस्ट डेब्यू पर मुहर लगा दी है।

Image

यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ (साभार BCCI)

Yashashvi Jaiswal Test Debut: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार से डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही इस सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की शुरुआत करेंगे। दो बार की उपविजेता भारतीय टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। टीम में चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में युवा यशस्वी जायसवाल को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि कर दी।

डेब्यू करेंगे यशस्वी जायसवाल

रोहित शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम पहले टेस्ट में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी। माना जा रहा है कि 21 साल के यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। यशस्वी जायसवाल भी इस साल शानदार फॉर्म में हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में उन्होंने धमाल किया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने 48 के औसत और 163.61 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। वहीं ग्वालियर में खेले गए दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 265 रन की पारी उन्होंने खेली थी।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे शुभमन गिल

रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किए जाने के बारे में कहा, गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि वो इस पोजिशन पर खेलना चाहते हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ इस बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मैंने नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी की है और मुझे लगता है कि मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं। ये हमारे लिए भी बेहतर है क्योंकि हम ओपनिंग में लेफ्ट और राइड कॉन्बिनेशन के साथ उतर सकेंगे।'

लंबे समय से थी बांए हाथ के ओपनर की तलाश

रोहित ने आगे कहा, इसलिए मेरा मानना है कि हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे और आशा करता हूं कि लंबे वक्त तक ये सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि हम कई सालों से लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की तलाश कर रहे थे। अब हमें वो बांए हाथ का बल्लेबाज मिल गया है आशा करता हूं कि वो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टीम में अपनी जगह अपने बल पर बनाने में सफल रहेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article