IND vs WI: रोहित शर्मा ने लगाई मुहर, पहले टेस्ट में डेब्यू करेगा ये युवा खिलाड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 12, 2023, 11:46 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर यशस्वी जायसवाल के टेस्ट डेब्यू पर मुहर लगा दी है।

Yashashvi Jaiswal Test Debut: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार से डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही इस सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की शुरुआत करेंगे। दो बार की उपविजेता भारतीय टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। टीम में चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में युवा यशस्वी जायसवाल को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि कर दी।

Yashashvi Jaiswal Ruturaj Gaikwad

यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ (साभार BCCI)

डेब्यू करेंगे यशस्वी जायसवाल

रोहित शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम पहले टेस्ट में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी। माना जा रहा है कि 21 साल के यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। यशस्वी जायसवाल भी इस साल शानदार फॉर्म में हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में उन्होंने धमाल किया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने 48 के औसत और 163.61 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। वहीं ग्वालियर में खेले गए दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 265 रन की पारी उन्होंने खेली थी।

End of Feed