IND vs WI 1st Test Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई को टेस्ट मुकाबले से होगी। रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया का यह मुकाबला लंदन में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद पहला मुकाबला है। टेस्ट मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीम 2019 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें मजबूत दरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।
यशस्वी का डेब्यू करना तैयार
आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करना तय माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल के 14 मैचों में यशस्वी ने 163.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतकीय पारी, जबकि 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी। आईपीएल के पूरे सीजन के दौरान उनके बल्ले से कुल 82 चौके और 26 छक्के निकले थे।
गेंदबाजी में फंस सकता है पेंच
वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजों की लिस्ट साफ है, जबकि गेंदबाजों के सलेक्शन में पेंच फंस सकता है। भारतीय स्क्वाड में मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी शामिल हैं। तीन गेंदबाज फॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा स्पिनरों पर नजर डालें तो रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), टेगेनरीन चंद्रपॉल, जेसन होल्डर, किर्क मैकेंजी, रहकीम कॉर्नवाल, एलिक अथानाजे, जर्मेन ब्लैकवुड, शैनन गेब्रियल, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।
