क्रिकेट

IND vs WI Live Streaming: यहां जानिए कब और कहां फ्री में देखें इंडिया-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 12, 2023, 04:00 PM IST

India vs West Indies, IND vs WI 1st Test Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार को शुरू हो जाएगा। 12 साल के लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में उतरेगी। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के डेब्यू हो सकते हैं। इसके साथ ही भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज (साभार-Timesnowdigital)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट
  • कब और कहां देखें यह मुकाबला
  • रोहित की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम बुधवार से वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत करेगी। दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ ही दोनों टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत भी हो जाएगी। अब तक हुए दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन फाइनल नहीं जीत पाई।

रोहित की अगुआई में टीम की कोशिश होगी कि वह इस नए सत्र का आगाज शानदार तरीके से करे। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम में शुरू होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे पहले इस मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट (IND vs WI 1ST Test Match date)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला 12 जुलाई, बुधवार को होगा

कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट ((IND vs WI 1ST Test Match Venue)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला विंडसोर पार्क डोमिनिका में होगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला ((IND vs WI 1ST Test Match Time)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू हो जाएगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच (IND vs WI 1ST Test Match On Tv)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs WI 1ST Test Match Live Streaming)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस पहले मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप (Jio Cinema) पर देख सकते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article