क्रिकेट

IND vs SL 3rd T20: जानिए कब और कहां देख सकते है भारत बनाम श्रीलंका मैच का टेलीकास्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 9, 2023, 11:22 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे व अंतिम टी20 मैच को कब और कहां देखें, किस मैदान पर मैच होगा, कितने बजे होगा मुकाबला, तीन मैचों की सीरीज की इस रोमांचक टक्कर से जुड़ी जानकारियां यहां मिलेंगी आपको।

Image

IND vs SL 3rd T20: जानिए कब और कहां देख सकते है भारत बनाम श्रीलंका मैच का टेलीकास्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका तीसरा व फाइनल मुकाबला
  • सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर
  • तीसरा टी20 जीतने वाली टीम जीतेगी साल 2023 की पहली टी20 ट्रॉफी

भारत और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले को फाइनल मुकाबला भी कहा जा सकता है क्योंकि दूसरे टी20 में टीम इंडिया की हार के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है और अब अंतिम मुकाबला जीतने वाला देश ही साल की पहली टी20 ट्रॉफी उठाने का गौरव हासिल करने में सफल रहेगा।

इससे पहले गुरुवार रात पुणे के एमसीए स्टेडियम पर भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस और कप्तान दासुन शनाका के ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने टक्कर तो कड़ी दी लेकिन वे 20 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन ही बना सके। अब तीसरा टी20 दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा, तो आइए जानते हैं कि इस फाइनल को आप कब और कहां देख सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका फाइनल टी20 मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs SL 3rd T20 be played)

तीन टी20 मैचों की सीरीज का फाइनल व निर्णायक मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 7 जनवरी 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत-श्रीलंका तीसरा टी-20 कितने बजे शुरू होगा? (India vs Sri Lanka 3rd T20 IST Timing)

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान श्रीलंका के बीच इस सीरीज का तीसरा व फाइनल टी20 मैच 7 जनवरी (शनिवार) को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा? (Venue of IND vs SL 3rd T20)

भारत-श्रीलंका तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां व कब देख पाएंगे भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग? (India vs Sri Lanka 3rd T20 live streaming)

मेहमान श्रीलंकाई टीम के खिलाफ होने वाले तीसरे व आखिरी टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप शनिवार शाम 7 बजे से डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, इस मैच की पूरी ऑनलाइन कवरेज के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत के साथ भी जुड़ सकते हैं।

टीम इंडिया और एशियाई चैंपियंस श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच को टीवी पर कहां देख सकते हैं? (IND vs SL 3rd T20 LIVE on TV)

दोनों टीमों के बीच तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच को टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article