क्रिकेट

India vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य जानकारी, जानें यहां

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 9, 2023, 11:20 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच अब निर्णायक टी20 मैच की बारी है। पुणे में खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 16 रन से मात देकर सीरीज में बराबरी कर ली। अब तीसरे टी20 में अंतिम टक्कर होगी। जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां।

Image

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका का भारत दौरा 2023
  • भारत-श्रीलंका तीसरा टी20 मुकाबला
  • सीरीज 1-1 से बराबर, अंतिम मैच में तय होगा ट्रॉफी का विजेता

मेहमान श्रीलंकाई टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुरुवार रात पुणे के मैदान पर भारतीय टीम को 16 रन से हराया। जबकि सीरीज के पहले टी20 में भारत ने 2 रन से जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। अब बारी है तीसरे टी20 मैच की जो कि एक रोमांचक फाइनल के रूप में फैंस के सामने होगा। एशिया कप चैंपियंस श्रीलंकाई टीम अंतिम टी20 में भी भारत को कड़ी टक्कर देने उतरेगी।

टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में गेंदबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन किया था जिससे श्रीलंका ने 207 रनों का विशाल लक्ष्य दे दिया। जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवरों में कड़ी टक्कर दी और किसी तरह 190 के स्कोर तक पहुंच सके, हालांकि 16 रन से चूकने के कारण श्रीलंका को जीत मिली और सीरीज बराबर होने के साथ-साथ अब रोमांचक हो चुकी है। आइए अब जानते हैं कि भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 मैच के बारे में सब कुछ, सभी अहम जानकारियां।

भारत-श्रीलंका तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला कब होगा? (IND vs SL 3rd T20 Date)

भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा व फाइनल मुकाबला 7 जनवरी 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे होगा? (India vs Sri Lanka 3rd T20 Timing)

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच 7 जनवरी (शनिवार) को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 6.30 बजे होगा।

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 किस मैदान पर खेला जाएगा? (IND vs SL 3rd T20 venue)

टीम इंडिया और मेहमान श्रीलंका के बीच फाइनल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

तीसरे टी20 के लिए राजकोट के स्टेडियम की पिच और मौसम? (IND vs SL 3rd T20 Pitch Report, Weather Forecast)

भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में फाइनल टी20 मैच खेला जाना है। इस मैदान की पिच की बात करें तो ज्यादातर यहां बल्लेबाजों को ही फायदा मिलता आया है और इस बार भी यही उम्मीद की जा सकती है कि रनों की बौछार होगी जैसी पुणे में हुई। गेंदबाजों के लिए राजकोट की पिच पर ज्यादा कुछ खास नहीं है। राजकोट के मौसम की बात करें तो शनिवार को बारिश की कोई भी आशंका नहीं है। धूप के साथ-साथ बादल भी रहेंगे।यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 कब और कहां देखें? (IND vs SL 3rd T20 live streaming details)

मेजबान भारत और मेहमान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच को शनिवार शाम 7 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में लाइव देख सकेंगे। वहीं, अगर आप मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। जबकि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकेंगे जो इस मैच को लाइव दिखाएगा।

भारत और श्रीलंका की टीमें, इनमें से होगा चयन (IND vs SL Squads, Players list)

टीम इंडियाः हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मुकेश कुमार, उमरान मलिक और शिवम मावी।

श्रीलंकाई क्रिके टीमः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रम, कुसाल मेंडिस, भानुका राजपक्षे (केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए), चरिथ असलंका, धनंजय डि सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश थीकसाना, जेफरी वांडरसे (केवल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के लिए), चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिता, नुवानिदु फर्नांडो (केवल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के लिए), डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशान, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article