क्रिकेट

IND vs SL 1st T20: भारत-श्रीलंका पहले टी20 की प्लेइंग-11 यहां पर देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 10:52 AM IST

मेजबान भारत और मेहमान टीम श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला आज मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हो रहा है। दोनों टीमों के लिए ये साल का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है इसलिए दोनों ही टीमें जीत से आगाज करना चाहेंगी। इस बड़े टी20 मैच में कैसी है दोनों देशों की प्लेइंग-11 यहां पर देखिए।

Image

भारत बनाम श्रीलंका पहले टी20 की ड्रीम-11 (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका पहला टी20 मैच आज
  • दोनों टीमों की तैयारी पूरी, प्लेइंग-11 में कौन-कौन होगा
  • पहले टी20 मैच की ड्रीम-11 टिप्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज (3 जनवरी 2023) भारत और श्रीलंका की टीमें इस नए साल में अपना पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरी हैं। दोनों टीमें तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने मैदान पर हैं। टीम इंडिया इस बार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में मैदान पर उतरी है और उनको साथ मिलेगा भारत के कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का। इसे भारत के टी20 क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है जहां युवाओं के दम पर मुकाबला होगा।

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या के अलावा अनुभव के मामले में इशान किशन (Ishan Kishan), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), संजू सैमसन (Sanju Samson) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे खिलाड़ी भी होंगे। विराट, रोहित, राहुल, बुमराह, जडेजा जैसे धुरंधरों की गैरमौजूदगी में ये नई भारतीय टी20 टीम साल 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के रूप में एक पहला कदम मानी जा सकती है। टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना दम दिखाया है और वो यहां पर भी वैसा करते नजर आ सकते हैं।

बात करें श्रीलंकाई टीम की तो वे मौजूदा एशिया कप चैंपियन हैं। हाल में उनके कई खिलाड़ियों ने एलपीएल (Lanka Premier League) में शानदार प्रदर्शन किया है और वो इस लय का फायदा भारत के खिलाफ भी उठाना चाहेंगे। टीम में 11 महीने बाद अविष्का फर्नान्डो की वापसी हो रही है। जबकि कप्तान दासुन शनाका को आईपीएल नीलामी में नहीं खरीदा गया इसलिए वो भारतीय जमीन पर कुछ धमाल मचाते हुए आने वाले दिनों में आईपीएल में बैक एंट्री हासिल करने का इरादा भी रख सकते हैं।

ड्रीम-11 फैंटेसी टिप्स

टीम में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन में एक को कप्तान के रूप में रखा जा सकता है। जबकि उपकप्तान के लिए कुसल मेंडिस और वॉशिंगटन सुंदर को लिया जा सकता है। टीम में जिन खिलाड़ियों को जरूर रखा जाए- सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, कुसल मेंडिस, वॉशिंगटन सुंदर, दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा।

पहले टी20 के लिए दोनों देशों की प्लेइंग-11

पहले टी20 के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें

भारतः हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल (डेब्यू), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवल मावी (डेब्यू), उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंकाः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), डी डी सिल्वा, सी असलंका, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, एम तीक्षाना, के राजिथा, डी मधुशंका।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article