क्रिकेट

India vs South Africa U19 First Youth ODI Live Score Streaming Online: आज वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में खेलेगी भारत की अंडर-19 टीम, कब और कहां देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का सीधा प्रसारण, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

अंडर-19 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैच की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। जानिए मैच का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

IND U19 vs SA U19 Live Score Streaming

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

India vs South Africa U19 First Youth ODI Live Score Streaming: जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने जा रहे अंडर-19 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 3 जनवरी, 2026 को बेनोनी के विलोमूर पार्क में यूथ वनडे मैचों की सीरीज़ का पहला मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के चोटिल होने की वजह से 14 साल के होनहार वैभव सूर्यवंशी के हाथों में सौंपी गई है। आइए जानते हैं सीरीज का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। प्रशंसक इस मुकाबले का लुत्फ कहां उठा सकते हैं।

कहां होगा इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहला यूथ वनडे का आयोजन?(India U-19 vs South Africa U-19 1st Youth ODI Venue)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहला यूथ वनडे शनिवार 3 जनवरी, 2026 को बेनोनी के विलोमूर पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहला यूथ वनडे कितने बजे शुरू होगा? (India U-19 vs South Africa U-19 1st Youth ODI Match Timing)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहला यूथ वनडे शनिवार 3 जनवरी, 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 PM बजे शुरू होगा।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहले यूथ वनडे का टॉस कितने बजे होगा?(India U-19 vs South Africa U-19 1st Youth ODI Match Toss Time)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहले यूथ वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 PM बजे होगा।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहले यूथ वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?(India U-19 vs South Africa U-19 1st Youth ODI Match Live Streaming)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहले यूथ वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में डिजनी हॉट स्टार ऐप्प पर देख सकते हैं।

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहले यूथ वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें?(India U-19 vs South Africa U-19 1st Youth ODI Match Live Telecast on TV)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहले यूथ वनडे का टीवी पर सीधा प्रसारण तकनीकी कारणों से उपलब्ध नहीं है। प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होना था लेकिन मैच से ठीक पहले प्रसारणकर्ता ने अपडेट जारी किया है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम:

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम:

मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article