क्रिकेट

IND vs SA 1st T20 Pitch-Weather Report: भारत-द.अफ्रीका पहले टी20 की पिच रिपोर्ट व मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:47 PM IST

IND vs SA (India vs South Africa) 1st T20 Pitch and Harare Weather Forecast Report Today Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की जानकारी यहां जानिए।

Image

विराट कोहली

IND vs SA (India vs South Africa) 1st T20 Pitch and Harare Weather Forecast Report Today Match: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अंदाज में सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतकर टी20 विश्व कप 2022 से पहले अपनी तैयारियों को आजमाना और साथ ही उसे पुख्ता करने का पूरा प्रयास करने जा रही है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम (केरल) के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि अपने दम पर मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं लेकिन जहां तक बात की जाए भारतीय टीम की तो एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार वापसी ने उनके इरादे जाहिर कर दिए हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 पिच रिपोर्ट (IND vs SA 1st T20I Pitch Report)

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान को बने एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन यहां पर अब तक सिर्फ तीन सीमित ओवर क्रिकेट मैच खेले गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात की जाए तो यहां पर अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच एक टी20 मुकाबला ही था जो 2019 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। उस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। जबकि उससे पहले 2017 में भारत ने यहां न्यूजीलैंड को टी20 मैच में मात दी थी। यहां पर पिच काफी रोचक और सस्पेेंस वाली होगी क्योंकि लंबे समय से इस पिच पर कोई मुकाबला नहीं हुआ है।

आज तिरुवनंतपुरम का मौसम (IND vs SA 1st T20 Weather Forecast 28th September)

तिरुुवनंतपुरम में खेला जाने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच मौसम के नजरिए से देखें तो यहां पर फैंस को थोड़ी निराशा जरूर मिल सकती है। बुधवार रात यहां बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं और इससे पहले भी यहां हुए दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से एक मैच बारिश से प्रभावित रहा था और उसे सिर्फ 8-8 ओवर का करना पड़ा था। अगर बात करें तापमान की तो बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें