क्रिकेट

India vs Pakistan T20 Melbourne Weather-Pitch Report: आज भारत-पाकिस्तान मैच में कैसी होगी पिच और मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 01:22 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) Melbourne Weather Forecast and Pitch Report, Rain Prediction Today Match, T20 World Cup 2022: आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आमने-सामने होंगी। जानिए, इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का संभावित हाल?

Image

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

Photo : Twitter

India vs Pakistan (IND vs PAK) Melbourne Weather Forecast and Pitch Report Today Match: भारत और पाकिस्तान रविवार को टी20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान का आगाज करने उतरी हैं। दोनों टीम सुपर-12 राउंड के मुकाबले में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर टकरा रही हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम पाकिस्तान को हराकर देश को दीवाली का तोहफा देने के इरादे से उतरी है। भारत की नजर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी से टी20 विश्व कप 2021 में मिली हार का बदला लेने पर होगी। पाकिस्तन ने तब 10 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

रविवार को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम मुकाबले में 7 बल्लेबाज, 1 ऑलराउंडर और तीन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है।

कैसी होगी मुकाबले की पिच?: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर यह टूर्नामेंट का पहला मैच होगा। आमतौर पर एमसीजी की पिच से बल्लेबाजों को अधिक सहायता मिलती है। यहां विकेट के दोनों तरफ लंबी बाउंड्री हैं। मैदान पर इस साल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए, जिन्हें दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता। यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली पारी का औसत स्कोर 139 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 127 है। स्टेडियम में अब तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मैच आयोजित हुए हैं। इस दौरान टीम का सर्वाधिक टोटल स्कोर 184/4 है। एमसीजी में तेज गेंदबाजों को लाभ मिलता है लेकिन स्पिनर्स के लिए कुछ खास मदद नहीं रहती।

कैसा होगा मेलबर्न का मौसम?: भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है। मैच में बारिश विलेन बन सकती है, जिससे ओवरों में कटौती होने की संभावना है। मैच के समय 50 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि, अगर बारिश हुई तो इस मैदान में उससे निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2016 टी20 विश्व कप मैच से पहले भी काफी बारिश हुई थी लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की शानदार ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी प्रणाली) के कारण मैच पूरे ओवरों का हुआ था। वैसे, मेलबर्न के मौसम को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है। मैच के दौरान ह्यूमिडी 68 से 78 फीसदी तक रह सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article