क्रिकेट

IND vs PAK Match Timing Today: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

IND vs PAK Match Timing Today, India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Kitne Baje Shuru Hoga: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मैच का आयोजन किया जाने वाला है। दुबई में खेले जाने वाले मैच को लेकर सभी फैंस उत्साहित हैं।ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मैच की शुरुआत कब होगी।

Image

भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच समय (फोटो- AP)

IND vs PAK Match Timing Today: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच में भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम की टक्कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच को लेकर दुनिया भर में रोमांच की सारी हदें पार हो रही है और फैंस को अब दोनों टीमों के बीच पहली गेंद डलने का इंतजार है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मैच की शुरुआत कब होगी।

दुबई में खेले जाने वाले इस रोमांचक मैच से पहले पाकिस्तान की टीम दबाव में हैं। पाकिस्तान को अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और उसने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया है। ऐसे में वे इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेंगे। वहीं पाकिस्तान के लिए ये करो या मरो जैसा मुकाबला है। पाकिस्तान अपने तावीज़ सलामी बल्लेबाज़ फ़खर ज़मान के बिना है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ़ चोटिल हो गए थे। इमाम-उल-हक को उनकी जगह पर रखा गया है। बाबर आज़म ने 90 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली, जिसके बाद पाकिस्तान ने 320 से अधिक रनों का पीछा किया।दबाव पूरी तरह से मोहम्मद रिज़वान और उनकी टीम पर है और यह देखना होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड (India vs Pakistan Head To Head)

आंकड़ों के अनुसार देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 135 मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान की टीम को 73 मैचों में जीत मिली है, जबकि टीम इंडिया को 57 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। भारत को घरेलू मैदान पर 12 मैचों में, अवे वेन्यू पर 11 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर 34 मैचों में जीत मिली है। वहीं, पाकिस्तान की टीम को घरेलू मैदान पर 14 मैचों में, अवे वेन्यू पर 19 मैचों में और न्यूट्रेल वेन्यू पर 40 मैचों में जीत मिली है।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Date)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला शुक्रवार (23 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Venue)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (India vs Pakistan Match Time)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में टॉस कितनी बजे होगा? (India vs Pakistan Toss Time)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Match On TV)

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming)

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article